कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस अंतर्गत ने तहसील भोगनीपुर में सुनी समस्याएं, दिये निर्देश

कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

कानपुर देहात : जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा तहसील भोगनीपुर में आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, संतुष्टि एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करने, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेने तथा माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस एवं तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने, शिकायतों का रजिस्टर बनाने, नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतकर्ताओं/आमजन से मधुर व्यवहार रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- जालौन: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन सख्त, 51 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

Related Articles

AD
Back to top button