उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलटी,तीन घायल

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर सेंगुर नदी पर मावर गांव के निकट सोमवार सुबह एक तेज रप्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में तीन लोग घायल हो गए

Story Highlights
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल
  • मोहम्मदाबाद से लखनऊ पिता का इलाज कराने जा रहा था परिवार
  • मावर पुल पर हुआ हादसा
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर सेंगुर नदी पर मावर गांव के निकट सोमवार सुबह एक तेज रप्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में तीन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।हादसे में स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।पुलिस के मुताबिक मोहम्मदाबाद से लखनऊ जा रही एक तेज रप्तार स्कॉर्पियो कार पुल पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।कार में एक बच्ची अरीबा,जैनुलआब्दीन, नृपत सिंह, आसिफ,जीशान,आसमा, तौफीक समेत कुल सात लोग सवार थे।कार में सवार लोग मोहम्मदाबाद से अपने पिता जैनुल का इलाज कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे।हादसे में कुल तीन लोग घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।वहीं हादसे में स्कॉर्पियो कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि कार में एक बच्ची समेत कुल सात लोग सवार थे।हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button