कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ मोड के सामने एक तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

- हालत गंभीर,भेजा गया अस्पताल
- पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ मोड के सामने एक तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।घायल को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।घायल की पहचान कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती प्रतापपुर निवासी प्रमोद अवस्थी के रूप में हुई है।हादसा रविवार देर शाम बलहरामऊ मोड के पास हुआ।जहां पर एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटी सवार प्रमोद अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रमोद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।जहां पर उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



