उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया भैयादूज का पर्व

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। वहीं एटा जनपद के जिला कारागार में भी भाई बहनों ने पहुंचकर के बड़े धूमधाम से यह पर्व मनाया।

अमन यात्रा ,एटा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। वहीं एटा जनपद के जिला कारागार में भी भाई बहनों ने पहुंचकर के बड़े धूमधाम से यह पर्व मनाया।

इस बार भाई दूज का पर्व जिला कारागार में बुधवार और गुरुवार 2 दिन मनाया गया। जानकारी के मुताबिक जहां बुधवार को लगभग एक हजार भाई बहनों ने जिला कारागार में भैयादोज मनाई। तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को भी लगभग 500 भाई बहनों ने यह पर्व जिला कारागार में मनाया। इस पर्व के दौरान भाई बहन के मध्य बड़ा ही उल्लास देखने को मिला। जिला कारागार के बाहर बहनों की बड़ी लंबी लाइन देखने को मिलीं।
इन बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के साथ मिलकर भैया दूज का पर्व मनाया। जानकारी के अनुसार जिला कारागार में इस समय 13 सौ से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। जिनकी बहने वहां पहुंची और अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर जल्द से जल्द कारागार से निकलने की दुआ मांगी।
आपको बता दें जिला कारागार में जेल अधीक्षक द्वारा भैया दूज के पर्व पर विशेष इंतजाम किए गए थे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी तथा चाक चौबंद थी। जिसको देख कर के बहने जेल अधीक्षक की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button