उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

किशोरपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कल्लू सचान पुत्र सुरेन्द्र सचान, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम सैदलीपुर थाना बरौर,सड़क पर पैदल जा रहे थे।तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में कल्लू सचान गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल सीएचसी देवीपुर में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button