हमीरपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती का हुआ आयोजन

सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वाधन में हर माह की भांति इस माह भी महिने के प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती क्रम समपन्न किया गया।

हमीरपुर- सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वाधन में हर माह की भांति इस माह भी महिने के प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती क्रम समपन्न किया गया। सर्वप्रथम यशी पाठक व श्रृष्टि तिवारी ने मां गुरूवर के जयकारे लगवाये।जयकारो के उपरांत, कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा की जिला सचिव आराधना विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक हम अपने कदम जनकल्याण के लिए नहीं बढ़ायेगे, तब तक हम धर्मरक्षा, और मानवता की सेवा नहीं कर पायेगे नारी शक्ति अपनी शक्ति  को पहचाने जब जब समाज में परिवर्तन हुआ है नारी शक्ति की अहम भूमिका रही है समाज को नशामुक्त में बनाने में पूरी क्षमता लगाये तभी समाज में परिवर्तन होगा।कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे ने किया।अंत में सभी भक्तों को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया महाआरती में धीरेन्द्र कुशवाहा, हनुमान मिश्रा, जुगुल किशोर पाठक, अजय शिवहरे,आशुतोष तिवारी,कामता प्रसाद गुप्ता,बाबूराम सोनी, सुरेश श्रीवास,राहुल यादव,मोहित यादव,लालाराम यादव,विकास यादव,हरीओम योगभारती,रामप्रकाश गुप्ता, कामता प्रसाद गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव,आराधना विश्वकर्मा, गीता शिवहरे, सुमन निषाद
सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button