कानपुर देहात: रूरा में विभिन्न मामलों में फरार 09 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस ने भेजा जेल
थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने की बड़ी कार्यवाही

रुरा : पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने सोमवार को विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 09 वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि उपनिरीक्षक रमाशंकर ने ठुकरन गढ़ेवा निवासी सुरेश कुमार,,उन्पनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बनीपारा निवासी सोहन कुमार तथा अशोक कुमार व बेनीगांव के रामकुमार,उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने गहलों निवासी राजेंद्र व राजकुमार,उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने सुभाष नगर कस्बा रूरा निवासी सुधीर व राकेश कुमार तथा धनीरामपुर के इशहाक मोहम्मद को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर दबोच लिया।इन आरोपियों के खिलाफ थाना रूरा पर अलग अलग मामलों में आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।
न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।परन्तु इसके बावजूद भी सभी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम इन सभी की तलाश में जुटी हुई थी।सोमवार को पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापामारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।
ये भी पढे- रुरा में नहर पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन



