कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में चार घायल, दो की हालत गंभीर

भेजा गया जिला अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के दमनपुर गांव में मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि घटना ने समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

राजपुर कस्बे के अम्बेडकरनगर निवासी बिजली मिस्त्री सर्वेश कुमार 25 वर्ष अपने पड़ोसी हरिओम 35 वर्ष के साथ बाइक से खोजारामपुर गांव जा रहे थे।तभी दमनपुर गांव स्थित धर्मकांटे के पास सामने से आ रही दमनपुर निवासी प्रदीप और राजपुर निवासी दलबीर की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।हादसे में दोनों बाइक में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक जीपी द्विवेदी ने प्रदीप और दलबीर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 


ये भी पढे-  अकबरपुर नगर में जर्जर हो गए विद्युत खंबे कभी भी बड़े हादसे को दे सकते अंजाम: ऋषि पुरवार


 

Related Articles

AD
Back to top button