कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अकबरपुर थाने में फरियादियों की उमड़ी भीड़ डीएम और एसपी ने खुद सुनीं जनता की समस्याएं

त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों ने मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

कानपुर देहात के थाना अकबरपुर में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के आला अधिकारी, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय स्वयं मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया और एक-एक फरियादी से बात कर उनकी समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण पूरी तरह विधिक और नियमानुसार होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए ताकि पीड़ित को वास्तविक न्याय मिल सके।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आने वाले हर व्यक्ति के साथ शिष्ट व्यवहार करें और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से समस्याओं का हल निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान भूमि विवाद और आपसी झगड़ों से संबंधित कई मामलों पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की सुरक्षा चाक चौबंद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाली कमान


aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button