कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर पुलिस ने 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

कानपुर देहात में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज।

Story Highlights
  • अपर पुलिस महानिदेशक, आलोक सिंह और डीआईजी, हरीश चन्दर के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई।
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देश पर बरौर पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी बुद्धा (50) के कब्जे से 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
  • गिरफ्तारी कैलई हाजीपुर मार्ग पर हुई, जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, घटनाओं की रोकथाम और त्योहारों को देखते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी डेरापुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में थाना बरौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने बुद्धा पुत्र रामप्रकाश (उम्र करीब 50 वर्ष) निवासी हाजीपुर, थाना बरौर को पकड़ा।

अभियुक्त बुद्धा को कैलई हाजीपुर जाने वाले रास्ते में मजार के पास, ग्राम कैलई की सीमा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

थाना बरौर पर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 52/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण की जा रही है।

ये भी पढ़े- बरौर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button