कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नायब तहसीलदार ने बरौर में सुनीं शिकायतें,निस्तारण के दिए निर्देश

बोले शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कानपुर देहात के बरौर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार,थाना प्रभारी ने जनशिकायतों को सुना।अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।शनिवार को बरौर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर दूरदराज से आए फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।इस दौरान जमीनी विवाद से संबंधित कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।

नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश व थाना प्रभारी महेश कुमार ने शिकायतों को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद राजस्वकर्मियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर एस आई श्याम सिंह,एस आई समर सिंह,राजस्व निरीक्षक परशुराम वर्मा,राजस्वकर्मी अजीत सिंह, स्वाती कटियार,अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 


ये भी पढे-   कानपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में 104 शिकायतें, आठ का मौके पर निस्तारण


 

Related Articles

AD
Back to top button