कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने विज्ञान के क्रियाशील माडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा सरवनखेड़ा में छात्रों ने विज्ञान मेला लगाया। छात्रों ने स्वनिर्मित क्रियाशील मॉडल और विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। कक्षा 8 में पढ़ने वाले ओम जी ने कैनन शॉट के क्रियाशील माडल, उत्तोलक और चंद्रयान के मॉडल का प्रदर्शन किया।

Story Highlights
  • वैज्ञानिक सीवी रमन को याद कर प्रस्तुत की नाटिका, एसआरजी ने किया पुरस्कृत

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा सरवनखेड़ा में छात्रों ने विज्ञान मेला लगाया। छात्रों ने स्वनिर्मित क्रियाशील मॉडल और विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। कक्षा 8 में पढ़ने वाले ओम जी ने कैनन शॉट के क्रियाशील माडल, उत्तोलक और चंद्रयान के मॉडल का प्रदर्शन किया। कक्षा 7 के हिमांशु ने लेजर लाइट के माध्यम से परावर्तन और अपवर्तन के नियम समझाए। कक्षा 7 की वैष्णवी और रमन ने गणित के जादू और गणित की पहेलियों से सभी को अचंभित किया। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक सीवी रमन पर आधारित एक लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई। क्रियाशील मॉडल बनाने वाले छात्रों को एसआरजी द्वारा मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने बताया कि 28 फरवरी को वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की थी जिस कारण 1987 से हम लगातार आज के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मना रहे हैं। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने कि इस बार इसकी थीम ‘विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना’ रखी गई है। उन्होंने बच्चों को विज्ञान सीखने के लिए घटनाओं की क्रमबद्धता और तार्किकता को महत्वपूर्ण बताया। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित बच्चों से विज्ञान के प्रति रुचि, उत्सुकता और खोजी प्रवृत्ति बरकरार रखने की अपील की। एआरपी आशीष कुमार द्विवेदी ने विज्ञान को दैनिक जीवन की घटनाओं से जोड़कर बताते हुए आसान भाषा में समझाया। संचालन महेंद्र कटियार ने किया।

इस दौरान एसआरजी संत कुमार दीक्षित, अनंत त्रिवेदी, अजय कुमार गुप्ता, डीसी सौरभ श्रीवास्तव, जिला विज्ञान क्लब के सरवनखेड़ा ब्लाक संयोजक आशीष कुमार द्विवेदी एआरपी संजय कुमार शुक्ला, रुचिर मिश्रा, जिला विज्ञान क्लब के ब्लाक समन्वयक आशीष कुमार द्विवेदी, रुचिर मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाध्यापक पूनम सिंह, पूनम सचान, पूनम, रुखसाना, क्रांति यादव, रजनीश त्रिपाठी, अनीता, रामा, उपलब्धि, सुमनलता, दीपिका, शैलेश त्रिपाठी, दिनेश चतुर्वेदी, चंद्रवीर पाल, धर्मेंद्र चौहान, विपिन त्रिवेदी, राहुल श्रीवास्तव, धीरेन्द्र चौहान, महेंद्र कटियार, अजय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button