उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिथरा बुजुर्ग में किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण सप्ताह के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिथरा बुजुर्ग में किया गया वृक्षारोपण। ब्लाक मलासा कानपुर देहात के ग्राम पंचायत सिथरा बुजुर्ग के पंचायत भवन में रोपे गए पौधे।

विमल गुप्ता देवीपुर। वृक्षारोपण सप्ताह के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिथरा बुजुर्ग में किया गया वृक्षारोपण। ब्लाक मलासा कानपुर देहात के ग्राम पंचायत सिथरा बुजुर्ग के पंचायत भवन में रोपे गए पौधे। प्राथमिक विद्यालय सिथरा बुजुर्ग में भी वृक्षारोपण सप्ताह के अन्तर्गत वृक्ष लगाये गये । ग्राम विकास अधिकारी जिज्ञाशू मिश्रा ने बताया कि वृक्षारोपण सप्ताह के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा पोधे लगाने का लक्ष्य है सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है उन्होनें आगे बताया कि अगर पर्यावरण बचाना हैIMG 20230708 WA0017

तो धरती पर वृक्षो को लगाना बहुत जरूरी है और पेड़ो की कटान को रोकना भी उतना ही जरूरी है। पर्यावरण बचाना है धरती को हरा भराकर स्वर्ग बनाना है । यह तभी संभव है जब हम सब मिलकर एक पौधा धरती पर अवश्य लगायेंगे। पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान त्रिलोकी नाथ, पंचायत सहायक अमित व प्राथमिक विद्यालय का स्टाफ एवं जीतेन्द्र द्विवेदी, सर्वेश द्विवेदी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button