हेमराज सिंह गौर को शिक्षक/स्नातक के प्रत्याशी चयन समिति का संयोजक किया गया मनोनीत
उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे बड़े सदन विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक खंड से चुने जाने वाले विधायकों को प्रत्याशी नामित करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) ने अब चयन समिति पर डाल दी है और इसके संयोजक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए वरिष्ठ शिक्षक नेता हेम राज सिंह गौर को सौंप दी है जो जल्द ही आगामी चुनाव में शिक्षक एवं स्नातक खंड से प्रत्याशी चयन का कार्य शुरू कर देंगे

- कानपुर देहात के शिक्षक संगठन में हर्ष की लहर,दे रहे शुभकामनाएं
सुशील त्रिवेदी। उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे बड़े सदन विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक खंड से चुने जाने वाले विधायकों को प्रत्याशी नामित करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) ने अब चयन समिति पर डाल दी है और इसके संयोजक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए वरिष्ठ शिक्षक नेता हेम राज सिंह गौर को सौंप दी है जो जल्द ही आगामी चुनाव में शिक्षक एवं स्नातक खंड से प्रत्याशी चयन का कार्य शुरू कर देंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि श्री गौर को उक्त जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति त्याग, सेवा और समर्पण को ध्यान में रखकर सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि यह सूचना जैसे ही कानपुर देहात जनपद के शिक्षकों को प्राप्त हुई उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई और सदस्यों ने बधाई/शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री गौर के मनोनयन पर संगठन के प्रांतीय संरक्षक ठाकुर प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष समरजीत सिंह, जिला ऑडिटर, डॉ रोशन सिंह ,जिला विशेष संयुक्त मंत्री विद्या प्रकाश पासवान,तथा जिला कानपुर देहात के संरक्षक महेश कुमार दीक्षित, अकबरपुर इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह आदि ने सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष व्यक्त किया है।



