कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नाबालिक से यौन शोषण का आरोपी महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

रसूलाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए नाबालिक से यौन शोषण से संबंधित पास्को एक्ट के आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए नाबालिक से यौन शोषण से संबंधित पास्को एक्ट के आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर जोन आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रसूलाबाद थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति द्वारा बीते 31अगस्त को दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाने में एक व्यक्ति के विरुद्ध नाबालिक से छेड़छाड़ तथा पास्को एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

थाना पुलिस ने कार्यवाही को अमल में लाते हुए महज 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को घटना से संबंधित आरोपी रंजीत कुमार पुत्र विद्यासागर निवासी मुरलीपुर पतारीरार थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता सिद्धार्थनगर गोवा गार्डन थाना कल्याणपुर कानपुर नगर वर्तमान तैनाती स्थल प्राथमिक विद्यालय बारापुर विकासखंड रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को मुखबिर की खास सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम बारापुर से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button