उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
बिजली की समस्या को लेकर प्रधान प्रतिनिधि समाजसेवी मिलन यादव ने अधिशाषी अभियंता से की शिष्टाचार भेंट
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी ने बुधवार को ग्राम पंचायतों में विद्युत पोल की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता से मुलाकात की।अधिशाषी अभियंता ने उन्हें जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वाशन दिया

- विद्युत पोल बढ़ाए जाने की रखी मांग
- अधिशाषी अभियंता ने निराकरण का दिया आश्वासन
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी ने बुधवार को ग्राम पंचायतों में विद्युत पोल की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता से मुलाकात की।अधिशाषी अभियंता ने उन्हें जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वाशन दिया।प्रधान प्रतिनिधि समाजसेवी मिलन यादव ने बुधवार को अधिशासी अभियंता से शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्हें बताया कि ग्राम पंचायत पुरैनी,जलपुरा,करियापुर चौरा स्टेशन,रसरापुर गांवों में आबादी बढ़ने के कारण बिजली का संकट उत्पन्न हो रहा है।समस्या को देखते हुए उन्होंने उक्त गांवों में विद्युत पोल बढ़ाने की मांग की ताकि समस्या से निजात मिल सके।अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल्द ही सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा।



