एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सुनीं जन-समस्याएं, फरियादियों को समय सीमा के अंदर न्याय दिलाने के दिए निर्देश
जनपद में पीड़ितों को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न कोनों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को पुलिस अधिकारियों ने अत्यंत सम्मानपूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना

कानपुर देहात। जनपद में पीड़ितों को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न कोनों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को पुलिस अधिकारियों ने अत्यंत सम्मानपूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना। पीड़ितों को विधिक व निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और मातहतों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर न्यायपूर्ण व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को बेवजह परेशान न होना पड़े। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों (COs) द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित व न्यायोचित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।



