kanpur dehat news : प्राथमिक विद्यालय मंगटा द्वितीय में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र दिए गए
राम गणेश सिंह ने अव्वल आने वाले बच्चों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय मंगटा द्वितीय में विद्यालय सत्र 2025-26 में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम पंचायत मंगटा के समाजसेवक एवं प्रधान पति राम गणेश सिंह के द्वारा कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे क्रमशः अदिति, पलक, दिव्यांशी, गोपी, मान्या, योगिता, इशिका, आयुषी, आन्या, परी, आरोही, अंशिका, दीपांशी, भूमि, शिवांशी, श्रुति, मोनी इत्यादि को माला पहनाकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों का सुंदर भविष्य ही पूरे गांव का भविष्य सुंदर करेगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र ही विद्यालय की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे जिन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की और विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश गुप्ता, सुनीता आरती, प्राथमिक विद्यालय मंगटा प्रथम के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह, योगेश, प्राथमिक विद्यालय मंगटा द्वितीय के प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी, वरुण शुक्ला, अवधेश यादव, शिखा वर्मा के साथ जागरूक अभिभावक भी उपस्थित रहे।



