कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
दस्तमपुर चौकी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से निकाला गया ताजिया जुलूस,सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दस्तमपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को मुहर्रम के चलते ताजिया जुलूस निकाला गया।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दस्तमपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को मुहर्रम के चलते ताजिया जुलूस निकाला गया।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
दस्तमपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को मुहर्रम के चलते ताजिया जुलूस बड़े ही धूमधाम से शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
तेज तर्रार चौकी प्रभारी अनिलेश कुमार जवानों संग सुबह से ही जुलूस वाले स्थानों पर डटे रहे तथा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।



