बहिनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षा का सूत्र (राखी), किया तिलक
रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में राखी की चमक के साथ साथ मिष्ठान की महक देखने को मिली। इस अनूठे समावेश के बीच भाई बहिनों के प्रेम से जुड़े इस महापर्व को लोगों ने अलग अलग अंदाज में मनाया। उल्लेखनीय हो कि भाई बहिनों के प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन रसूलाबाद क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा। रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में राखी की चमक के साथ साथ मिष्ठान की महक देखने को मिली। इस अनूठे समावेश के बीच भाई बहिनों के प्रेम से जुड़े इस महापर्व को लोगों ने अलग अलग अंदाज में मनाया। उल्लेखनीय हो कि भाई बहिनों के प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन रसूलाबाद क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस पर्व पर रक्षा सूत्र (राखी) का विशेष महत्व होता है। जिसके चलते बाजारों में राखी के साथ साथ मिष्ठान की भी खूब खरीददारी हुई। आपको बताते चले कि इस महापर्व पर जहाँ एक तरफ बहिनें अपने अपने भाइयों को तिलक करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधने के साथ साथ उनकी लम्बी उम्र की मंगलकामना करती है तो वहीं दूसरी तरफ भाई अपनी अपनी बहिनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए बहिनों को उपहार भेंट करते हैं और बहिनें भाइयों को मिष्ठान खिलाकर इस त्योहार को पूर्णता प्रदान करती हैं।

वहीं दूसरी तरफ पवित्र श्रावण मास में पड़ने वाले इस त्योहार पर बहिन बेटियों का अपने पीहर भी आना हुआ। जिसके चलते इनकी खुशी रक्षाबंधन पर दोगुना हो गई। रक्षाबंधन पर्व पर भीड़ न सिर्फ बाजारों में देखी गई बल्कि तमाम सरकारी व निजी बस स्टैंड पर भी भीड़ का जबरदस्त रेला दिखाई दिया। कोरोना काल को भूलकर बहिनें इस जबरदस्त भीड़ व भीषण गर्मी के तेवर के चलते भाइयों तक पहुँचने के लिए सुदूर जनपदों से आने जाने में बहुत कष्ट सहते हुये भी बहिनों ने यह दिखा दिया कि भाई से ज्यादा कीमती शायद और कोई नही।
कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



