कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विकास कार्यों में औरैया अव्वल: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदेश में प्रथम स्थान

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से 9.38 अंक पाकर जनपद ने दोहराई सफलता

औरैया: जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार के दिशा-निर्देशन में, शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों और जन-समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण के चलते औरैया जनपद ने प्रदेश की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर माह अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, जनपद को लगातार दूसरे माह भी रैकिंग में 10 में से 9.38 मार्क्स प्राप्त हुए हैं, जिससे यह प्रदेश में अव्वल रहा।

यह सफलता विशेषकर दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन का आधार सीडिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, ऑपरेशन कायाकल्प, और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप मिली है, जिनमें जनपद ने “ए” श्रेणी प्राप्त की है।

जिलाधिकारी ने इस प्रगति के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी और उन्हें लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करते हुए जनपद को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

Related Articles

AD
Back to top button