कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस का सड़क सुरक्षा पर कड़ा प्रहार: यातायात नियमों की अनदेखी पर 139 वाहनों का चालान

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित सफर के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला सघन चेकिंग अभियान

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कड़े निर्देशन में गुरुवार को जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाना और सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करना रहा।

आज चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, एक बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग), हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की। जनपद के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर की गई इस कार्यवाही में कुल 139 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को अनुशासित बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान जनपद में निरंतर जारी रहेंगे।

 

Related Articles

AD
Back to top button