बांदाउत्तरप्रदेश

मोपेड सवार को डिजायर गाड़ी ने मारी टक्कर एक बच्चे की मौत तीन गंभीर

कमासिन थाना क्षेत्र के सांडा सानी गांव के पास मोपेड सवार चार लोगों को सामने से आ रहे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया।

बबेरु/बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के सांडा सानी गांव के पास मोपेड सवार चार लोगों को सामने से आ रहे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, वहीं अन्य 3 लोगो को गंभीर हालत में उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया हैं।

कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सांडा सानी गांव के पास का हैं,जहां पर मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव के रहने वाले विजय बहादुर पुत्र धर्मराज (20) वर्ष के साथ इंगुवा गांव की रहने वाली सुमन पुत्री राममिलन (14) वर्ष सुशीला पत्नी कल्लू (23) वर्ष अजय पुत्र कल्लू (6) वर्ष मोपेड गाड़ी में सवार होकर चारों लोग कमासिन होते हुए ग्राम ओरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट जा रहे थे। तभी ओरन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सामने से टक्कर मार दिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही अजय उम्र (6) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक बच्चे की मां सुशीला, सुमन देवी व मोपेड चालक विजय बहादुर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

मौत की खबर सुनकर मृतक की मां सुशीला व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वही मृतक अजय, सुशीला देवी की इकलौता पुत्र था, जिससे मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस के द्वारा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी चालक अमित पुत्र शिव मोहन निवासी तिलौसा थाना कमासिन को हिरासत में ले लिया गया। वही लोगों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर चालक नशे की हालत में था। मृतक बच्चे के पिता कल्लू की तहरीर पर स्विफ्ट डिजायर चालक के खिलाफ कमासिन थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button