कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दौलतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को घर से बाज़ार के लिए निकले अपने 12 वर्षीय पुत्र के रास्ते से कहीं गुम हो जाने के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुखरायां,अमन यात्रा । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दौलतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को घर से बाज़ार के लिए निकले अपने 12 वर्षीय पुत्र के रास्ते से कहीं गुम हो जाने के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दौलतपुर गांव निवासी मुकतार अहमद के पुत्र अकतर अहमद ने बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे उसका 12 वर्षीय पुत्र समीर चौरा स्थित बकरी बाज़ार गया हुआ था शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी बहुत खोजबीन की गई परन्तु कहीं पता नहीं चल सका वहीं उसके साथियों द्वारा उसे शाम करीब 4 बजे भोगनीपुर चौराहे पर देखे जाने की बात कही गई है प्रार्थना पत्र में पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई गई है। इस बाबत कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button