उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों के किया पैदल मार्च,कराया सुरक्षा का अहसास

जनपद कानपुर देहात में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस का लगातार एरिया डोमिनेशन जारी है

पुखरायां।जनपद कानपुर देहात में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस का लगातार एरिया डोमिनेशन जारी है।इसी के तहत शनिवार को थाना प्रभारी सट्टी शिवशंकर ने आईटीबीपी व पुलिस फोर्स संग थाना क्षेत्र के सट्टी,शाहजहांपुर,जलालपुर, मरुवा इत्यादि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को इस बात का संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।अपने परिवार समेत निडर होकर मतदान करें।

caccacf6 7d48 4ae0 825c 394daf094209

क्षेत्र में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके।चुनाव के दौरान खलल डालने वालों के कतई बख्शा नहीं जाएगा।ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button