उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

प्रान आवंटन की देनी होगी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों को प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) आवंटन में ढिलाई पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को एक महीने में प्रान आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।

Story Highlights
  • शिक्षकों, कर्मचारियों के प्रान आवंटन में ढिलाई पर महानिदेशक ने जताई नाराजगी
  • एक अप्रैल 2005 या उसके पश्चात नियुक्त समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जारी किए जाएंगे प्रान नंबर
  • प्रान आवंटन एवं कटौती की मांगी गई जानकारी

अमन यात्रा, कानपुर देहात।  परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों को प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) आवंटन में ढिलाई पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को एक महीने में प्रान आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाने को कहा है।

ये भी पढ़े- परिषदीय शिक्षकों का अंतः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रस्ताव जारी होते ही शिक्षकों में दौड़ी खुशी की लहर

साथ ही साथ नई पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवानिवृत्त के उपरांत जारी क्लेम आईडी के निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी मांगी है। यह भी कहा गया है कि अगर बेसिक शिक्षा अधिकारी या खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है तो उसका विवरण भी उपलब्ध कराएं। बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार की ओर से सभी बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारियों को इस संबंध में भेजे निर्देश में कहा गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाकर कार्ययोजना बनाएं व एक माह में शत-प्रतिशत प्रान आवंटन कराएं। इसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी परिषद मुख्यालय भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button