उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

एसडीएम डेरापुर ने मतदाता जागरूकता बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खण्ड झींझक बीआरसी से उप जिलाधिकारी डेरापुर भूमिका यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक बाइक रैली निकल गई। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी के निर्देशन पर शिक्षकों एवं नगर वासियों द्वारा अपनी अपनी बाइक लेकर बाइक रैली में प्रतिभाग किया गया

Story Highlights
  • बीईओ झींझक के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

अमन यात्रा ब्यूरो कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खण्ड झींझक बीआरसी से उप जिलाधिकारी डेरापुर भूमिका यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक बाइक रैली निकल गई। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी के निर्देशन पर शिक्षकों एवं नगर वासियों द्वारा अपनी अपनी बाइक लेकर बाइक रैली में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पहले मतदान फिर जलपान, लोकतंत्र का पर्व हमारे देश का गर्व आदि नारे व स्लोगन लहराए गए। इस दौरान आलोक गुप्ता आत्मप्रकाश मिश्रा अभिषेक गुप्ता शशांक शेखर सिंह सूर्य प्रताप सिंह दीवान सिंह तफसील उल हक शशिभूषण सेंगर विजय बहादुर निर्मल कुमार मंजूलता मान दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button