परिवहन विभाग का महा-अभियान: प्रदूषण केंद्रों पर छापेमारी और सड़कों पर ताबड़तोड़ चालान से मचा हड़कंप
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 12 और ओवरलोडिंग में 03 वाहनों पर कार्रवाई।

कानपुर देहात: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत कानपुर देहात का परिवहन विभाग आज “फुल एक्शन मोड” में नजर आया। शासन के सख्त निर्देशों के अनुपालन में विभाग की टीमों ने न केवल जनपद के विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्रों पर औचक छापेमारी की, बल्कि सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी निर्णायक मोर्चा खोल दिया। परिवहन विभाग की इस भयंकर कार्रवाई से कर चोरों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्रदूषण केंद्रों की बारीकी से जांच और कड़े निर्देश
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जनपद में स्थापित प्रदूषण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे वाहनों की श्रेणीवार निर्धारित शासकीय शुल्क का विवरण बोर्ड पर स्पष्ट और पठनीय रूप में अंकित करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी केंद्र पर जनता से अधिक शुल्क लेने या नियमों में लापरवाही की शिकायत मिली, तो संबंधित केंद्र का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
सड़कों पर गरजा विभाग: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग पर प्रहार
प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान विभाग ने सड़कों पर भी अपनी ताकत दिखाई। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के फर्राटा भर रहे 12 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, मौत बनकर दौड़ रहे 03 ओवरलोड वाहनों और कर बकाया व अनधिकृत संचालन के मामले में 06 वाहनों को निरुद्ध/चालान की कार्रवाई की गई। सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वालों को भी नहीं बख्शा गया; बिना हेलमेट के 31 और बिना सीट बेल्ट के 09 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालान काटे गए।
ये भी पढ़े- न्याय में न हो देरी: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अभियोजन अधिकारियों को चेताया



