कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 112 मरीजों को मिला उपचार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 112 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 112 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

IMG 20231119 WA0017

वहीं देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 122 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत निशुल्क दवा वितरित की गई तथा 22 वायरल पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

 

रविवार को देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 38 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टर शशि की देखरेख में किया गया तथा उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 42 तथा जरसेन में 32 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 122 मरीजों का उपचार मौजूद चिकित्सकों की देखरेख में किया गया वहीं 22 वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई।

IMG 20231119 WA0018

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति सतर्क रहने,घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने,मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।

इस मौके पर डॉक्टर जया श्रीवास्तव, डॉक्टर कृतिका सोनी,डॉक्टर सौरभ सचान, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी योगेंद्र सिंह,राम प्रताप,सुरेंद्र कुमार,शिवम,फहीम,संजीव कुमार,प्रबुद्ध सेन गौतम,संगिनी,रीता,ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button