सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बिखेरा जलवा,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपना जलवा बिखेरा।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बीते सोमवार को सीबीएससी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के छात्र अव्वल रहे।पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया

पुखरायां।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपना जलवा बिखेरा।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बीते सोमवार को सीबीएससी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के छात्र अव्वल रहे।पुखरायां कस्बे के मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।हाईस्कूल परीक्षा में छात्र आर्यन कुलश्रेष्ठ ने 94.6 अंकों के साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं यश कुमार ने 91.2, आदित्य सचान ने 88.2 तथा आयुष साहू ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने गुरुजनों व माता पिता का मान बढ़ाया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्र दिव्यांशु गुप्ता ने 84.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वहीं छात्रा श्रेया यादव ने 84.4 तथा देवांश कुलश्रेष्ठ ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया।इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेधावियों का मुंह मीठा करा उनका उत्साहवर्धन किया।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डायरेक्टर राकेश कुमार सचान ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का मूल मंत्र है।बगैर शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है।
प्रधानाचार्य प्रतीक सचान ने कहा कि कठिन परिश्रम व अनवरत प्रयास से जीवन में सफलता को हासिल किया जा सकता है।सफलता के लिए कठोर परिश्रम के अलावा और कोई दूसरा शॉर्ट कट रास्ता नहीं है।उन्होंने सभी मेधावियों का परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं उच्च शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन होने की कामना की।छात्र छात्राओं ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को बताया तथा भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर,इंजीनियर,आईएएस बनकर समाज सेवा करने की बात कही।इस मौके पर शिक्षक,छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



