कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

1090 या 112 पर करे कॉल, पुलिस हमेशा है आपके साथ

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु शासन की मंशा मिशन शक्ति के तहत स्कूल,कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया।

Story Highlights
  • मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मंगलवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु शासन की मंशा मिशन शक्ति के तहत स्कूल,कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हे मुश्किल में हेल्पलाइन पर मिलेगी मदद टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। मंगलवार को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैगवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

एस आई उमा यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी,छेड़खानी,सोशल मीडिया से परेशान करना व अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 या 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकतीं हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।थाने पर भी महिला हेल्पलाइन बनाया गया है जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।

photo 7

छात्राएं थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 व 112 जारी किए है।जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस मौके पर हेड कांस्टेबल रागिनी त्रिपाठी,कांस्टेबल रजनी परमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button