कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस से सब इंस्पेक्टर बन्दूलाल की शानदार विदाई

प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला और निरीक्षक दिलीप कुमार बिन्द ने दी शुभकामनाएं।

कानपुर देहात में आज का दिन पुलिस महकमे के लिए भावुक और गौरवशाली रहा। थाना मूसानगर में तैनात उप निरीक्षक बन्दूलाल ने अपनी लम्बी और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस विभाग से विदाई ली। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी को पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। विभाग की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। प्रेमचन्द्र शुक्ला ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी का जीवन समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित होता है और बन्दूलाल ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

विदाई के इस मौके पर प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक दिलीप कुमार बिन्द समेत विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य तथा खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदा किया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: एकल ऑन व्हील्स कंप्यूटर बस-2 का लोकार्पण, डिजिटल साक्षरता व साइबर जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Related Articles

AD
Back to top button