कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में शांति समिति की बैठक, सभी धर्मों के लोगों ने लिया भाग

रसूलाबाद थाना परिसर में आगामी धनतेरस,दीपावली पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

Story Highlights
  • रसूलाबाद में त्योहारों पर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश
  • त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना परिसर में आगामी धनतेरस,दीपावली पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई वहीं उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात भी कही गई।शनिवार को थाना परिसर में धनतेरस,दीपावली,भाईदूज पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान हिंदू व मुसलमान दोनों ही सम्प्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार संतोष सिंह ने कहा कि सभी लोग त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाएं।जुआं,शराब इत्यादि दुर्व्यसनों से बचें।आपसी मेलजोल व प्रेम बनाए रखें।क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने कहा कि इस दौरान संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।ताकि उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।त्यौहार के दौरान उपद्रव करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगी।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार,नगर पंचायत से प्रत्यूष राजपूत,उप खंड अधिकारी सादात शलीम,अवर अभियंता हरि प्रकाश समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button