कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में तेज रप्तार कंटेनर ने लोडर में मारी टक्कर

सड़क किनारे खड़ा मजदूर घायल, घायल को भेजा गया अस्पताल

Story Highlights
  • कंटेनर चालक हिरासत में, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा भाल पुलिया के पास हुआ।एक तेज रप्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप लोडर वाहन को टक्कर मार दी।हादसे में लोडर के पास खड़ा मजदूर सिकंदरा निवासी अनुपम कुमार 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिकंदरा निवासी जीशान अपने पिकअप लोडर वाहन में परचून का सामान लादकर राजपुर से शाहजहांपुर बाजार जा रहे थे।भाल पुलिया के पास उन्होंने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टायर की हवा जांचने लगे।तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप लोडर में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से लोडर के पास खड़े मजदूर अनुपम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें उपचार के लिए राजपुर पीएचसी ले गए।

जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घायल मजदूर को अस्पताल भेजा गया है।कंटेनर चालक को हिरासत में लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  लापरवाही पर सख्त एक्शन: कानपुर देहात में स्टूडेंट प्रोग्रेशन और अपार आईडी काम में ढिलाई पर परिषदीय स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी


 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button