उत्तरप्रदेश

अखिलेश का सरकार पर “शायराना वार”- ‘जिसकी तासीर में ज़हर है वो चीज़ कैसे बदलेगी’

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, ''बदलने का चाहे करें वो वादा कड़वाहट को मिठास में, पर जिसकी तासीर में ज़हर है वो चीज़ कैसे बदलेगी?''

लखनऊ,अमन यात्रा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर शायराना अंदाज में निशाना साधा है. अखिलेश ने किसान आंदोलन के मद्देनजर सरकार को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जिसकी तासीर में ज़हर है वो चीज़ कैसे बदलेगी.

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, ”बदलने का चाहे करें वो वादा कड़वाहट को मिठास में, पर जिसकी तासीर में ज़हर है वो चीज़ कैसे बदलेगी?” इसके साथ उन्होंने हैशटैग किसान का भी प्रयोग किया.

इससे पहले सपा अध्यक्ष ने कहा था कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो अपने को जन-प्रतिनिधि नहीं ‘धन-प्रतिनिधि’ समझती है. इसीलिए धनवानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है. भाजपा भूल रही है कि वो जिन्हें नुकसान पहुंचा रही है, वे संकट से संघर्ष करने वाले देश के वो दो-तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते.

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात को लेकर भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था.

—————————————————————————————————————————-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button