कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस का सराहनीय कार्य: चोरी के अपराध में 4 आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

कानपुर देहात। कानपुर देहात में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गजनेर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गजनेर थाना पुलिस ने आज 09 अक्टूबर 2025 को तिलौंची क्रासिंग के पास चितरिया रोड से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:

  1. अनुज यादव (करीब 20 वर्ष, निवासी रतवा, थाना गजनेर)
  2. लवकुश (करीब 20 वर्ष, निवासी रतवा, थाना गजनेर)
  3. शशांक उर्फ लवी (करीब 21 वर्ष, निवासी रतवा, थाना गजनेर)
  4. नीरज तिवारी (निवासी कृष्णा नगर, पुखराया, थाना भोगनीपुर)

ये सभी आरोपी थाना गजनेर पर पंजीकृत तीन अलग-अलग मुकदमों (मु.अ.सं. 240/2025, 292/2025 और 300/2025) में वांछित थे, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं लगी हुई हैं। गिरफ्तार किए गए इन चारों आरोपियों को अब नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़े-  दिवाली से पहले मिलावट पर शिकंजा: कानपुर देहात में 15 खाद्य सैंपल जब्त

Related Articles

AD
Back to top button