उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज
कानपुर: हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
चारा लेने गई महिला को मिला मौत का करंट

कानपुर नगर – आज सुबह सीढ़ी गाँव में एक दुखद हादसा हो गया, जब एक महिला की मौत बिजली के हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई, जो अतुल कुमार की पत्नी थीं।
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि सुषमा अपने जानवरों के लिए खेत में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान वह खेत में गिरे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
महिला के पति अतुल कुमार ने इस संबंध में सचेंडी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है



