कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भगवामय होगा कानपुर देहात: स्थापना दिवस पर हर घर झंडा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता – रेणुका सचान

महामंत्री सत्यम सिंह चौहान बने कार्यक्रम के जिला संयोजक।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज माती स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने घोषणा की कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाएंगे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर उत्सव का माहौल रहेगा और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी सोशल मीडिया और सरल ऐप पर साझा करेंगे।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को मुख्य उत्सव के दिन जिला कार्यालय को भव्य रूप से सजाया जाएगा, जहाँ मिष्ठान वितरण और विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान को गति देने के लिए 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन किया जाएगा। वहीं, 10 से 12 अप्रैल तक पार्टी के कार्यकर्ता अनुसूचित बस्तियों और वंचित क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे, जिससे सेवा ही संगठन के मंत्र को साकार किया जा सके।

इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए महामंत्री सत्यम सिंह चौहान को संयोजक तथा योगराज राजपूत व निर्मला दीक्षित को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और विधायक पूनम शंखवार ने भी अपने विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर जिले के प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: 2 से 303 सीटों तक कैसे पहुंची भाजपा, रनिया विधानसभा के प्रशिक्षण वर्ग में खुला ऐतिहासिक सफलता का राज

Related Articles

AD
Back to top button