कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 28 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार सीज

कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर के कुशल मार्गदर्शन में, तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्र के निर्देशन में, जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।

Story Highlights
  • लाखों की कीमत का मादक पदार्थ बरामद, बाराबंकी और जौनपुर के हैं आरोपी

कानपुर देहात: कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर के कुशल मार्गदर्शन में, तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्र के निर्देशन में, जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।

बीते 19 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार नंबर UP78FF5118 से जालौन की तरफ से गांजा लेकर भोगनीपुर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भोगनीपुर थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कानपुर-झांसी हाइवे पर दौलतपुर मोड़ से पहले कार नंबर UP78FF5118 को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।

कार में बैठे तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान राजेन्द्र प्रताप सिंह (43 वर्ष) पुत्र गिरिजाबक्श सिंह निवासी बांसगांव, थाना टिकैतनगर, बाराबंकी; नवनीत सिंह (29 वर्ष) पुत्र अरविंद सिंह निवासी आराजी भूपत पट्टी चांदमारी, थाना लाइन बाजार, जौनपुर; और सुजीत कुमार (30 वर्ष) पुत्र रामबली यादव निवासी तेजगढ़, थाना बरसठी, जौनपुर के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान, अभियुक्तों के पास से दो बंडल में 28 किलो 160 ग्राम गांजा और एक बंडल में 560 ग्राम गांजा (कुल 28 किलो 720 ग्राम गांजा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 7,18,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उनके पास से 1050 रुपये नकद, एक मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड और पांच एटीएम/डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, भोगनीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 206/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्विफ्ट डिजायर कार नंबर UP78FF5118 को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Related Articles

AD
Back to top button