उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार को मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें।यह अपील समाजसेवी मिलन यादव ने रविवार को मतदाताओं से की है।बताते चलें कि देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार को मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें।यह अपील समाजसेवी मिलन यादव ने रविवार को मतदाताओं से की है।बताते चलें कि देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं।वहीं इसके चार चरण संपन्न हो चुके हैं अब पांचवां चरण 20 मई को संपन्न होना है।उसके पहले समाजसेवी मिलन यादव ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं।क्योंकि आप तय करेंगे कि कौन से नेता देश को सही दिशा में ले जायेंगे।हमारे देश के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान आपका कर्तव्य है।साथ मिलकर हम अपने देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button