कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हरदुआ ऐमा व सुषमा सिंह जू. हाईस्कूल में मिशन शक्ति अभियान तहत महिलाओं एवं  बालिकाओं को जागरूक किया गया  

महिला सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पुखरायां कस्बे के हरदुआ ऐमा व सुषमा सिंह जू. हाईस्कूल में थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। महिला सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पुखरायां कस्बे के हरदुआ ऐमा व सुषमा सिंह जू. हाईस्कूल में थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हें सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। बताते चलें कि महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ANSHIKA
ADVERTISEMENT

इसी क्रम में पुखरायां कस्बे के हरदुआ एमा तथा सुषमा सिंह जू. हाईस्कूल में थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला एस आई उमा यादव ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला, शोहदा उन्हे परेशान करता है तो घबराएं नहीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किए हैं। इन टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

AD 1
ADVERTISEMENT

तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।जहां पर महिला पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। वूमेन पावर लाइन हेतु टोल फ्री नम्बर 1090 पर,आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड 101 व साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

AD1
ADVERTISEMENT

PHOTO 7 1 2

इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवम अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला कांस्टेबल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button