कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में फंदे से लटका मिला महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की है।प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की है।प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर का है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी विमल कुमार की पत्नी संगीता ने घर के अंदर कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों के मुताबिक सुबह बच्चे स्कूल गए हुए थे और संगीता घर पर अकेली थी।जब दोपहर में बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने मां को फंदे से लटका देखा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सुनीता की मौत से बेटी लवी,छवि और पुत्र मयंक का रो रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है।आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button