कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पार्टी में आए युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गजनेर थाना क्षेत्र के  दिलावलपुर गांव सोमवार को गजनेर शादी की पार्टी करने गए  एक युवक की मौत हो गयी जिसमें परिजनों ने हत्या   का आरोप लगाया है वही थाना प्रभारी ने  शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। 

सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के  दिलावलपुर गांव सोमवार को गजनेर शादी की पार्टी करने गए  एक युवक की मौत हो गयी जिसमें परिजनों ने हत्या   का आरोप लगाया है वही थाना प्रभारी ने  शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

गजनेर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी अजय सिंह कृष्णा दिवाकर की 23 नवंबर को शादी हुई थी जिसको लेकर गांव के जय प्रकाश कमल पार्टी माँग रहा था रविवार रात दोनों पार्टी करने गजनेर में अँग्रेजी ठेका में शराब पीते रहे और दोनों नशे में वहीँ सो गए जब सुबह अजय सिंह जगा और जय प्रकाश कमल 38 पुत्र द्वारिका प्रसाद  के न उठने पर पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंची पत्नि सोमवती ने गांव निवासी  अजय दिवाकर  पर हत्या का आरोप लगाया है वही मौके पर भाई राम राज, रामस्वरूप, और पुत्र सत्य प्रकाश पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने संकलित किया है।

वही  थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत का मामला लग रहा है। पोस्ट मार्टम और  सीसी टी वी के द्वारा जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button