कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, नौकरी करने की बात कहकर निकला था,आम के पेड़ में लगाई फांसी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई थी।
मृतक की पहचान नसीरपुर गांव निवासी सिपाही सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सोनू के रूप में हुई है।सोनू सोमवार को नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था।देर रात उसने स्वदेश कटियार के खेत में स्थित आम के पेड़ के सहारे अंगौछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। तत्पश्चात एस एस आई तबारक अहमद ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या,गूलर के पेड़ में लगाई फांसी
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- सिकंदरा में दो घरों में चोरी,चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात किए पार



