डिप्टी सीएमओ ने सरांय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
डिप्टी सीएमओ डॉ डी के सिंह ने रविवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सरांय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को परखा एवं विभिन्न रजिस्टरों की जांच की

- साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- दिए निर्देश
पुखरायां।डिप्टी सीएमओ डॉ डी के सिंह ने रविवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सरांय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को परखा एवं विभिन्न रजिस्टरों की जांच की।डिप्टी सीएमओ ने सर्वप्रथम स्टाफ की उपस्थिति देखी जिसमें सभी कर्मचारी मौजूद मिले।उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए केंद्र की सफाई व्यवस्था को परखा।साफ सफाई व्यवस्था से वह संतुष्ट नजर आए।डॉक्टर सिंह ने मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सफाई प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों से संबंधित मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाएं मुहैया कराई।इनमें टाइफाइड,मलेरिया और त्वचा संबंधी रोगों सहित कई बीमारियों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान दवाईयों के स्टॉक की भी विस्तृत जांच की गई।इस मौके पर डॉक्टर राहुल खरे,फार्मासिस्ट संयोगिता सचान समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



