कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

जिलाधिकारी नेहा जैन ने कायाकल्प अवार्ड योजना 2020-21 एवं 2021-22 सम्मान समारोह डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां का विदुर कुटी पुखरायां में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.

Story Highlights
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य सभी के लिए जरूरी, इसमें ना हो लापरवाही: जिलाधिकारी

पुखरायां,अमन यात्रा  :  जिलाधिकारी नेहा जैन ने कायाकल्प अवार्ड योजना 2020-21 एवं 2021-22 सम्मान समारोह डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां का विदुर कुटी पुखरायां में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में जिलाधिकारी को चिकित्सा अधीक्षक पुखरायां द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, इस मौके पर  जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में अच्छा कार्य करने पर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया.

dm5

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सभी के लिए जरूरी है, इसी के दृष्टिगत इस अवार्ड के माध्यम से जनपद के सीएचसी गजनेर, सरवनखेड़ा आदि में भी कायाकल्प  अवार्ड योजना के माध्यम से अच्छा कार्य किया गया है, जिसके द्वारा इस कार्यक्रम में सभी अस्पताल के स्टाफ को भोजन कराया गया एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया, उन्होंने कहा कि इस तरह के अवार्ड और भी आगे प्राप्त करें, जिससे कि जनपद का नाम रोशन हो, उन्होंने कहा कि जनपद के जोगी डेरा एवं सपेरा बस्तियों को भी चिन्हित करें जहां पर लोग अभी भी होम डिलीवरी करा रहे हैं, इसमें इन सभी को जागरूक करें और वह ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों में डिलीवरी कराएं.

dm7

उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में संपूर्ण व्यवस्थाए दुरस्त रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, सभी को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं, उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि किसी को हसी देने में जो खुशी मिलती है वह बहुत ही आनंददायक होती है, इसलिए जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों, नगर निकाय एवं एवं मुख्यालय में एक स्टाल के माध्यम से जिन लोगों के पास अच्छी अवस्था में पुराने कपड़े, खिलौने, पुस्तकें आदि हो उन्हें अच्छे से धुलवाकर प्रेस करके उन्हें स्टालों के माध्यम से दान किये जाने तथा जरूरतमंद लोगों को कपड़े दिए जाने के निर्देश दिए।

dm6

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसएल वर्मा, पुखराया चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनूप सचान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button