कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी,शिक्षक घायल

भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवराहट के पास सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर जाने के चलते बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल शिक्षक की पहचान विवेकानंद नगर पुखरायां कस्बा निवासी 40 वर्षीय आदित्य राव सुमन के रूप में हुई है।

उनके भाई आनंद राव ने बताया कि आदित्य देवराहट प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।सोमवार को वह घर से विद्यालय जा रहे थे।रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें आनन फानन में पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने आदित्य की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े- सुरक्षित ड्राइविंग से शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल करें: रनिया में चालकों को प्रशिक्षण

Related Articles

AD
Back to top button