कानपुर देहात में कार अनियंत्रित होकर पलटी,चार घायल
कानपुर देहात में सोमवार को सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सूर्या फ्लाईओवर का है।राजस्थान के अलवर निवासी किशोरी लाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कुंभ स्नान करने गया था

- कुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे सभी कार सवार
पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार को सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सूर्या फ्लाईओवर का है।राजस्थान के अलवर निवासी किशोरी लाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कुंभ स्नान करने गया था।सोमवार को घर वापस लौटते समय सूर्या फ्लाईओवर पर कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कार का एक पहिया अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकराने के बाद कार पलट गई।हादसे में उर्मिला 78 वर्ष,किशोरीलाल 83 वर्ष व उनकी बेटी चंदा देवी 46 वर्ष,रेखा देवी 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



