कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर नाले निर्माण में अवरोध की जांच पड़ताल की

शनिवार को आबादी की जलनिकासी के लिए ग्राम पंचायत से बनवाए जा रहे नाले निर्माण में अवरोध डालने की ग्राम प्रधान की शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की।

सचिन सिंह, सरवनखेड़ा । शनिवार को आबादी की जलनिकासी के लिए ग्राम पंचायत से बनवाए जा रहे नाले निर्माण में अवरोध डालने की ग्राम प्रधान की शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की।

ये भी पढ़े-     अज्ञात चोरों ने मंदिर के बाहर व अंदर से करीब 20 पीतल के घण्टे किये चोरी       

आबादी,बाजार,काजी हाउस की जलनिकासी के लिये ग्राम पंचायत द्वारा करीब 90 मीटर लम्बा नाला बनवाया जा रहा था।नाला बाजार से सब्जी मंडी को जाने वाली इंटरलॉकिंग के किनारे किनारे बन रहा था।ग्राम प्रधान अनीसा बेगम ने बताया किनिर्माण के दौरान राजेश सचान ने अपनी दुकान के सामनेअपनी जगह बताकर नाला खुदने से मना कर दिया।विरोध होने से करीब एक माह से नाला निर्माण का कार्य बंद है।जिसकी शिकायत 23 फरवरी को सम्पूर्ण समाधान दिवस में की थी।

  ये भी पढ़े-   आरक्षी शिवम चौधरी का सेलेक्शन उपनिरीक्षक पद पर हुआ, थाना में मना जश्न     

ग्राम प्रधान की शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार सूर्यप्रकास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे तथा जांच पड़ताल की।लेखपाल रितेश तिवारी ने बताया कि आबादी गाटा संख्या 601 में नाले का निर्माण कराया जा रहा है।मौके की जांच करने के बाद नायब तहसीलदार ने उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने के बाद राजस्व टीम गठित कर नापजोख करवाने की बात कही।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button