कानपुर

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कानपुर में शुरू होंगे कार्यक्रम, जनमानस को बताई जाएंगी उपलब्धियां

जिन जिला इकाइयों में पंचायत चुनाव नहीं है वहां मंडल स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे।जल्द ही आ रहे पत्रक भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। मंडल की बैठक में कार्यकर्ता जो भी जानकारी करेंगे वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के जरिए घर-घर पहुंचाई जाएगी।

कानपुर, अमन यात्रा ।प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने अहम निर्णय लिया है। इस बार कार्यकर्ता घर-घर तक सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। इसके लिए 19 मार्च से 25 मार्च तक बूथ स्तर तक टीमें लोगों को उपलब्धियां बताएंगी। इसके लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम भी होंगे। हालांकि इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि भाजपा के इस निर्णय का उद्​देश्य कहीं न कहीं अगले विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों को भुनाना भी होगा।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के चार वर्ष 19 मार्च को पूरे हो रहे हैं। यह वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव का वर्ष है। पार्टी पहले ही पंचायत चुनाव में अपनी मशीनरी को सक्रिय कर चुकी है। 11 से 18 मार्च तक ग्राम चौपालों का आयोजन होना है। इसके बाद अगले दिन से ही जिला स्तर पर संगठन को चार वर्ष की उपलब्धियों को बताने के लिए जुटना है। जिन जिला इकाइयों में पंचायत चुनाव होना है, वहां अगले एक सप्ताह चौपालों के जरिए उपलब्धियां बताई जाएंगी। जिन जिला इकाइयों में पंचायत चुनाव नहीं है, वहां मंडल स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही आ रहे पत्रक भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। मंडल की बैठक में कार्यकर्ता जो भी जानकारी करेंगे, वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के जरिए घर-घर पहुंचाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को ये पत्रक घर-घर तक पहुंचाने हैं। इसमें सरकार की उपलब्धि की जानकारी रहेंगी। इसमें सभी बड़े नेताओं को अपने विधानसभा क्षेत्र में ही संपर्क कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही 15 मार्च को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में भी इस पर चर्चा होगी और इस कार्यक्रम को अंतिम रूप भी दिया जाएगा। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक जल्द ही कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा आ जाएगी। 19 से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button